दतिया: पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल एयरपोर्ट से दतिया के लिए हवाई यात्रा कर रहे यात्रियों को बोर्डिंग पास देकर फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर दतिया के लिए रवाना किया। इस मौके पर विशेष रूप से भोपाल सांसद आलोक शर्मा भी मौजूद रहे।
दतिया के लिए भोपाल से हवाई सेवा की सुविधा प्रारंभ हो गई है। गौरतलब है कि मंगलवार से दतिया एयरपोर्ट से खजुराहो भोपाल के लिए हवाई यात्रा प्रारंभ हो चुकी है।
