कटनी एस पी का तबादला, अभिनय विश्वकर्मा नये कप्तान

कटनी:शनिवार की रात कटनी जिले के कोतवाली थाना परिसर में हुई घटना की गूंज कटनी से होते हुए भोपाल और दिल्ली तक पहुंच चुकी है। नतीजा यह हुआ कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए स्पष्ट तौर पर लिखा कि कटनी के पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन को हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए जाने के कुछ देर बाद ही पुलिस मुख्यालय भोपाल से स्थानांतरण आदेश भी जारी हो गए पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन का तबादला सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर कर दिया गया है। उनकी जगह 2019 बैच के अधिकारी अभिनय विश्वकर्मा लेंगे, वह वर्तमान में इंदौर में जोन 4 के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के रूप में तैनात हैं।

Next Post

40 लोगों के कटे चालान, वसूला गया 4 हजार का जुर्माना

Mon Jun 2 , 2025
जबलपुर: निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों और मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों के द्वारा अधारताल, कृषि विश्वविद्यालय रोड एवं सुहागी बाजार क्षेत्रों में गंदगी करने वाले, अमानक पॉलीथिन विक्रय करने वाले व्यापारियों एवं खुले में मांस-मटन विक्रय करने वालों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गयी। […]

You May Like