40 लोगों के कटे चालान, वसूला गया 4 हजार का जुर्माना

जबलपुर: निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों और मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों के द्वारा अधारताल, कृषि विश्वविद्यालय रोड एवं सुहागी बाजार क्षेत्रों में गंदगी करने वाले, अमानक पॉलीथिन विक्रय करने वाले व्यापारियों एवं खुले में मांस-मटन विक्रय करने वालों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गयी। कार्रवाई के संबंध में उपायुक्त संभव अयाची एवं स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने नगर निगम द्वारा लगातार गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की जा रही है।

इसके साथ साथ अमानक प्रकार की पॉलीथिन विक्रय करने वाले दुकानदारों और खुले में मांस-मटन विक्रय करने वालों के विरूद्ध भी नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंदगी फैलाने वाले, अमानक प्रकार की पॉलीथिन विक्रय करने वाले व्यापारियों एवं खुले में मॉंस-मटन विक्रय करने वाले 40 के विरूद्ध चालानी कार्रवाई कर 4 हजार रुपये से अधिक जुर्माने के रूप में वसूली कर निगम खजाने में जमा करवाई गई। कार्रवाई के दौरान सहायक स्वास्थ अधिकारी धर्मेंद्र राज, स्वास्थ निरीक्षक अनंत दुबे, प्रभारी वार्ड सुपरवाइजर लक्ष्मण बढेल एवं संभाग 15 स्वास्थ्य विभाग की स्वच्छता टीम उपस्थित रही।

Next Post

पशु चिकित्सा केंद्र में लगी भीषण आग

Mon Jun 2 , 2025
जबलपुर: अधारताल स्थित पशु चिकित्सा केंद्र में आधी रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे लाखों रुपए की दवाई सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गई।जानकारी के अनुसार पशु चिकित्सा केंद्र में लगभग आग लगता देख मौके ओर मौजूद सुरक्षा गार्ड […]

You May Like