पेरिस (वार्ता) पुर्तगाल के टेनिस खिलाड़ी नुनो बोर्जेस ने बुधवार को बड़ा उलटफेर करते हुए सातवीं वरीयता प्राप्त नोर्वे कैस्पर रूड को हराकर फ्रेंच ओपन से बाहर कर दिया।
आज यहां खेले गये पुरुष एकल वर्ग में पुर्तगाल के बोर्जेस ने तीन घंटे तक चले मुकाबले में नोर्वे के दिग्गज रूड 2-6, 6-4, 6-1, 6-0 से हराकर टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बना ली है।
रूड ने दमदार शुरुआत करते हुए पहला सेट 2-6 से जीत। हालांकि इसके बाद बोर्गेस ने धीरे-धीरे अपनी लय हासिल की और अपने बेहतरीन टच और लगातार ग्राउंडस्ट्रोक का इस्तेमाल करते हुए मैच का रुख बदल हुए दूसरे सेट को 6-4 से जीता। इसके बाद बोर्गेस ने अंतिम दो सेटों में जोरदार प्रदर्शन करते हुए रूड की सर्विस को कई बार तोड़ा और 6-1, 6-0 के स्कोर के साथ जीत दर्ज की।
