शहर में जल्द से जल्द शुरू कराएँ पीएमश्री बस सेवा: ऊर्जा मंत्री तोमर

ग्वालियर । ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर शहर में जल्द से जल्द पीएमश्री बस सेवा शुरू कराने के लिये प्रयासरत हैं। इस सिलसिले में उन्होंने ग्वालियर निगम आयुक्त संघ प्रिय से चर्चा कर पीएमश्री बस सेवा शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये। मंत्री तोमर ने कहा कि सरकार द्वारा शहर के लोगों को सुगम परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएमश्री बस सेवा की सौगात दी गई है। शहरवासियों के लिए यह सुविधा जल्द से जल्द शुरू की जाए।

Next Post

7 जून को मनाई जाएगी ईदुल अज़हा, शहर काज़ी ने किया ऐलान

Wed May 28 , 2025
भोपाल। आज बुधवार को मग़रिब की नमाज़ के बाद मोती मस्जिद भोपाल में रोइय्यते हिलाल कमेटी की मीटिंग आयोजित हुई जिसमे शहर काज़ी सैय्यद मुस्ताक अली नदवी ने बताया की 7 जून शनिवार को ईदुल अज़हा मनाई जाएगी। कमेटी की बैठक में कई उलेमा व गणमान्य मुस्लिम समाजजन शामिल हुए। […]

You May Like