ग्वालियर-बेंगलुरु के लिए नई सीधी ट्रेन को मंजूरी

ग्वालियर। ग्वालियर से बैंगलोर के मध्य नई रेलगाड़ी संख्या 11085/11086 एसएमवीटी बैंगलोर – ग्वालियर एक्सप्रेस के संचालन की स्वीकृति केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रदान की गई है। क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह को केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि उनके द्वारा दिए गए पत्र के क्रम में ग्वालियर – बैंगलोर एक्सप्रेस संचालन की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

सांसद भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर से बैंगलोर के लिये गाड़ी संख्या 11085/11086 एसएमवीटी बैंगलोर – ग्वालियर एक्सप्रेस के संचालन की स्वीकृति प्रदान करने पर केन्द्रीय रेल मंत्री के प्रति आभार ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा है कि इस नई रेल के संचालन से ग्वालियर क्षेत्र के लिये एक नई सौगात मिली है।

पूर्व में सांसद भारत सिंह कुशवाहा व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ भी रेल मंत्री से मुलाकात कर ग्वालियर से बेंगलुरु और अन्य ट्रेनों की मांग कर चुके है।

Next Post

शहर में जल्द से जल्द शुरू कराएँ पीएमश्री बस सेवा: ऊर्जा मंत्री तोमर

Wed May 28 , 2025
ग्वालियर । ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर शहर में जल्द से जल्द पीएमश्री बस सेवा शुरू कराने के लिये प्रयासरत हैं। इस सिलसिले में उन्होंने ग्वालियर निगम आयुक्त संघ प्रिय से चर्चा कर पीएमश्री बस सेवा शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये। मंत्री तोमर ने कहा कि सरकार द्वारा […]

You May Like