पेरिस (वार्ता) फ्रेंच ओपन में मंगलवार को खेले गये मुकबलों में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव, आस्ट्रेलिया के एलेक्स डिमिनौर तथा महिला वर्ग में अमेरिका की कोको गाफ, बेलारुस की विक्टोरिया अजारेंका ने जीत दर्ज की।
आज यहां जर्मनी के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अमेरिका के लर्नर टिएन को 6-3, 6-3, 6-4 से हराकर फ्रेंच ओपन के अगले दौर में जगह बनाई।
ज्वेरेव का अगले दौर में मुकाबला नीदरलैंड्स के जेस्पर डी जोंग और इटली के फ्रांसेस्को पासारो के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
एक अन्य मुकाबले में आस्ट्रेलिया के एलेक्स डिमिनौर ने पहले दौर में लास्लो जेयर को 6-3, 6-4, 7(8)-6 (6) से हराया।
महिला एकल वर्ग में मैच से ठीक पहले अपना रैकेट लॉकर रूम में भूल आई अमेरिका की युवा सनसनी कोको गाफ ने ऑस्ट्रेलिया की ओलिविया गाडेकी को 6-2, 6-2 से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।
महिला वर्ग के अन्य मुकाबले में बेलारुस की विक्टोरिया अजारेंका ने बेल्जियम की यानिना विकमायर को 6-0, 6-0 से हारकर दूसरे दौर में जगह बनाई। दूसरे मैच में युवा मीरा आंद्रीवा ने स्पेन की क्रिस्टीना बक्सा को हराया। ब्रिटेन की आंद्रीवा ने स्पेन की बक्सा को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया।
