नयी दिल्ली, 26 मई (वार्ता) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अस्वस्थ होने के कारण रूस की राजधानी मास्को में होने वाली सुरक्षा मुद्दों पर उच्च प्रतिनिधियों की 13वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक में भाग लेने नहीं जा पाएंगे।
सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को 27-29 मई को मास्को में आयोजित होने वाले सुरक्षा मुद्दों के लिए उच्च प्रतिनिधियों की 13वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक में भाग लेना था लेकिन मौसमी फ्लू के कारण वह बैठक में भाग लेने में असमर्थ है।
सूत्रों ने कहा कि श्री डोभाल रणनीतिक और सुरक्षा मामलों पर जल्द से जल्द रूस के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।
Next Post
ओकले के ब्रांड एंम्बेसडर बने शुभमन गिल
Mon May 26 , 2025
नयी दिल्ली 26 मई (वार्ता) भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल आई वियर बनाने वाली कंपनी ओकले के ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किये गये हैं। कंपनी ने आज यहां कहा कि शुभमन गिल भारत में ‘आर्टिफैक्ट्स फ्रॉम द फ्यूचर’ अभियान का चेहरा होंगे। शुभमन गिल क्रिकेट की दुनिया में सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों […]

You May Like
-
6 months ago
तहसीलदार की बोलेरो पलटी, दो घायल, बड़ा हादसा टला
