अब पोर्टल पर ही खोज सकते हैं मतदाता अपना नाम

देहरादून (वार्ता) उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के लिये पंचायत निर्वाचक नामावलियों में नाम खोजने की सुविधा के लिए मतदाता सूची पोर्टल एसईसीवीओटीईआर.यूके.जीओवी.इन पर उपलब्ध करा दी गयी है।पंचायतों के मतदाता अपना नाम आयोग के उक्त पोर्टल पर ‘‘पंचायत मतदाता खोजें’’ पर क्लिक कर खोज सकते हैं।

इस संबंध में, गुरुवार को, सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग राहुल कुमार गोयल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, घर-घर जाकर कराये गये विस्तृत पुनरीक्षण के अनुसार, दिनांक 17.01.2025 को अन्तिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली में अंकित मतदाताओं के नाम खोजे जा सकते हैं। जिन मतदाताओं के नाम किन्हीं कारणों से निर्वाचक नामावली के अन्तिम प्रकाशन में सम्मिलित होने से रह गये थे.

उनके नाम आयोग द्वारा दिनांक 01.03.2025 से दिनांक 22.03.2025 तक प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों में (हरिद्वार जनपद को छोड़कर) ग्रामवार बैठक बुलाकर निर्वाचक नामावली प्रकाशित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। उसके बाद भी ग्राम पंचायत के संबंधित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड) की निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने को उपलब्ध कराये गये आवेदनों पर जनपदों द्वारा आयोग से स्वीकृति प्राप्ति के बाद उक्त पोर्टल पर खोजे जा सकेंगे।

श्री गोयल कहा कि जनपदों के माध्यम से प्रयास किये गये हैं कि किसी भी पात्र निर्वाचक का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित होने से ना छूटे तथापि अभी भी पात्र मतदाता अपने निकटतम विकास खण्ड अथवा तहसील कार्यालय में प्रपत्र भरकर नाम जोड़ने अथवा संशोधन करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Next Post

केंद्र सरकार की आवासीय सुविधाओं में दिव्‍यांगजनों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण

Fri May 23 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) सरकार ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार की आवासीय सुविधाओं में दिव्‍यांगजनों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण का निर्णय लिया है। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने गुरूवार को बताया कि सरकार के सबका साथ, सबका विकास के दृष्टिकोण से […]

You May Like