श्री नेमी गिरनार धर्म पदयात्रा का भोपाल में होगा भव्य स्वागत

भोपाल। विश्व संगठन के तत्वाधान में 23 मार्च को दिल्ली से प्रारंभ हुई 101 दिवसीय 1500 किलोमीटर लंबी पद यात्रा 27 मई को भोपाल पहुंच रही है।उपरोक्त यात्रा के स्वागत हेतु एवं भोपाल से बैरागढ़ तक एक शोभा यात्रा निकाली जानी है इसके संबंध में बैठक राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के बैनर तले जैन धर्मशाला में कल रात्रि 10:00 बजे आयोजित की गई। दिगंबर जैन महासभा के अध्यक्ष संजय जैन मुंगावली ने बताया कि दिल्ली से गिरनार तक की यात्रा में भोपाल से होते हुए उपरोक्त यात्रा 27 मई को हमारे नगर भोपाल में प्रवेश करेगी 28 मई को सुबह प्रातः यात्रा भानपुर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर मंगलवारा जैन मंदिर पर आएगी वहां पर मंदिर में पूजन अभिषेक एवं शांति धारा होगी तत्पश्चात यात्रा चौक लखेरा पूरा सोमवारा होते हुए झेरनो मंदिर से लालघाटी पहुंचेगी ।

Next Post

CM डॉ. यादव आज नर्मदापुरम प्रवास पर, करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण

Thu May 22 , 2025
नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 22 मई को नर्मदापुरम जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सिवनी मालवा तहसील में आयोजित कार्यक्रम में करोड़ों रुपए लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री आज जिले के विकास को लेकर लोगों के साथ अपनी योजनाएं साझा […]

You May Like