चाकू-तलवार से वार, तीन घायल

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत सर्रापीपर में बदमाशों ने चाकू और तलवार से वार कर तीन युवकों को चोटें पहुुंचा दी। घायलों को तत्काल उपचार के लिए रांझी अस्पताल ले जाया गया जहॉ से तीनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।पुलिस के मुताबिक गुरूचरण महोबिया 35 निवासी सर्रापीपर नई बस्ती रांझी ने बताया कि देर रात घर के बाहर हेमंत तिवारी, अभिषेक फ्रांसिस, मॉर्टिन अन्ना एवं मनोज तिवारी ने जातिगत रूप से अपमानित कर तलवार व चाकू से हमला कर सिर में चोट पहुंचा दी.

उसे बचाने के लिये सुमित चौधरी एवं शुभम चौधरी आये तो चारो ने सुमित व शुभम के साथ भी गमारपीट की। हत्या करने की नीयत से सुमित के सिर में चोट पहुंचा दी।

Next Post

पर्यावरण संरक्षण पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

Sun May 18 , 2025
ग्वालियर: माधव विधि महाविद्यालय एवं शोध केंद्र ग्वालियर द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उक्त कार्यक्रम को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. नीति पांडे, कार्यक्रम संयोजक डॉ. सर्वेश सोनी, डॉ. भारतेंदु चौधरी एवं […]

You May Like