डाक मतदान में गड़बड़ी के मामले में केरल के पूर्व लोक निर्माण मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी

तिरुवनंतपुरम (वार्ता) केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू. केलकर ने 1989 के लोकसभा चुनाव में डाक मतदान में कथित गड़बड़ी को लेकर केरल के पूर्व लोक निर्माण मंत्री जी सुधाकरन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।

श्री केलकर ने कहा, “भारत चुनाव आयोग श्री सुधाकरन के हवाले से मीडिया में आयी उन खबरों को गंभीरता से ले रहा है, जिनमें कहा गया है कि डाक मतों के साथ छेड़छाड़ की गई और उनमें हेराफेरी की गथी थी। कथित घटना 1989 के अलपुझा निर्वाचन क्षेत्र के लोकसभा चुनाव से संबंधित है, जहां डाक मतदान में कथित तौर पर हेराफेरी की गई थी।”

उन्होंने कहा कि डाक मतों में हेराफेरी करके चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने के प्रयासों के खुलासे के मद्देनजर अलपुझा जिला निर्वाचन अधिकारी को प्राथमिकी दर्ज करने, मामला शुरू करने और विस्तृत जांच के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि डाक मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ और उसमें बदलाव करना जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135, 135ए, 136 और 128, चुनाव संचालन नियम, 1961 और भारतीय दंड संहिता/भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कानून का गंभीर उल्लंघन है।

इस बीच अलपुझा जिला चुनाव अधिकारी ने इस संबंध में पूर्व मंत्री का बयान लिया है।

Next Post

बदजुबान मंत्री को इतना संरक्षण क्यों ?

Fri May 16 , 2025
चाणक्य नीति में कहा गया है…कार्याकार्यतत्त्वार्थदर्शिनो मंत्रिणा: अर्थात कार्य-अकार्य के तत्वदर्शी ही मंत्री होने चाहिए। चाणक्य का कहना था कि किसी भी राज्य द्वारा करने अथवा न करने योग्य कार्यों के मध्य जो व्यक्ति पूरी तरह से लाभ-हानि का अंदाजा लगा लेता है अथवा जो व्यक्ति अपनी योग्यता से इस […]

You May Like