एक सिम के लेते थे 600 रुपए; 300 से अधिक बेचे, पकडे गए

इंदौर:फर्जी सिमकार्ड बेचकर ठगों की मदद करने वाले गिरोह पर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रतलाम से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पहले पकड़े गए एक आरोपी की निशानदेही पर की गई है.कुछ दिन पहले क्राइम ब्रांच ने गांधी हॉल क्षेत्र से मोबाइल कंपनी के पीओएस प्वाइंट ऑफ सेल आकाश उर्फ लखन चौहान, निवासी रतलाम को गिरफ्तार किया था.

उसके कब्जे से विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर जारी किए गए 50 फर्जी सिमकार्ड बरामद किए गए थे. पूछताछ में आकाश ने खुलासा किया कि वह एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर अब तक 300 से अधिक फर्जी सिमकार्ड बेच चुका है. उसकी सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने रतलाम में दबिश देकर कमलेश पिता मुकेश प्रजापत, शुभम पिता सुरेश पंवार और आयुष्मान पिता जमनालाल पनौला को गिरफ्तार किया.

इससे पहले रतलाम पुलिस ने गिरोह के एक अन्य सदस्य सोहेल को भी गिरफ्तार किया था. अब उसे भी इंदौर लाकर केस में रिमांड पर लिया जाएगा. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एक फर्जी सिमकार्ड 600 रुपए में बेचते थे, जिसका उपयोग साइबर ठगी के लिए किया जाता था. मामले में आगे की पूछताछ और गिरफ्तारियां संभावित हैं

Next Post

IDA बैठक, सुपर कॉरिडोर पर बनेगा मल्टीपरपज स्टेडियम

Thu May 15 , 2025
इंदौर: आईडीए बोर्ड बैठक में सुपर कॉरिडोर पर मल्टीपरपज स्टेडियम बनाए जाने का निर्णय लिया गया. उक्त स्टेडियम योजना 151 बड़ा बांगड़दा की 22 एकड़ ज़मीन पर बनेगा. स्टेडियम पीपीपी मॉडल कर निर्माण किया जाएगा और राज्य शासन को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजने पर सहमति हुई है.आईडीए बोर्ड बैठक […]

You May Like