बम्होरी से मोहनगढ़ मार्ग को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त, खतरे से भरी

टीकमगढ़। बम्होरी और मोहनगढ़ को जोड़ने वाली सड़क कारीटोरन पुल के पास अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हो गई है। करीब एक माह से यह मार्ग आधा टूटा पड़ा है, जिससे भारी वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। राहगीर और स्थानीय लोग रोज़ाना जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं, खासकर शाम ढलने के बाद दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है।

हालांकि कलेक्टर ने एक हफ्ता पहले पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलिया की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ। सरपंच प्रतिनिधि मुकेश अहिरवार ने बताया कि अब तक एक दर्जन से अधिक लोग इस खराब सड़क के कारण हादसों का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन और विभाग से तुरंत कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि कलेक्टर को इस गंभीर समस्या पर ध्यान देना चाहिए।

Next Post

गणेशोत्सव: पीओपी मूर्तियों की खुलेआम हुई बिक्री

Thu Aug 28 , 2025
रायसेन। भारतीय संस्कृति में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की स्थापना का धार्मिक त्यौहार गणेश चतुर्थी से प्रारंभ हुआ । दस दिवसीय गणेशोत्सव ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भगवान गणेश की स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। वहीं बाजारों में मूर्तियों की खरीदारी को लेकर खासा […]

You May Like

Play sound