इंदौर बलवाड़ा फोरलेन का  80 % से ज्यादा काम पूरा

इंदौर:इंदौर इच्छापुर फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य अंतिम दौर में पहुंच गया है. सड़क का मैन केरेज वे लगभग बन चुका है. कुछ जगहों पर पुल पुलियाओं के निर्माण और एप्रोच रोड बनाने का काम बचा है. उक्त सड़क का तेजाजी नगर से बलवाडा वाले मार्ग में 80 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो गया है। शेष काम मार्च 2026 तक पूरा कर सड़क पर आवागमन शुरू करने का दावा किया जा रहा है.

इंदौर से इच्छापुर 160 किलोमीटर सड़क तीन हिस्सों में बन रही है. उसमें इच्छापुर से बलवाड़ा तक दो हिस्सों का काम लगभग पूरा हो गया है. इंदौर के तेजाजी नगर से बलवाडा 38 किलोमीटर में भी सड़क बन चुकी है. तीन टनल का काम अंतिम दौर में है. वहीं रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है. एनएचएआई द्वारा इंदौर से इच्छापुर तक 160 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाई जा रही है, जिसका निर्माण अंतिम दौर में पहुंच चुका है.

बलवाड़ा से आगे इच्छापुर सड़क 90 प्रतिशत हिस्सा बन चुका है. उसमे पुल पुलियाओं के एप्रोच रोड बनाने शेष है, जो दिसंबर तक पूरा हो जाएगा.सबसे ज्यादा समस्या तेजाजी नगर से बलवाडा वाले हिस्से में आ रही है. उक्त 38 किलोमीटर में तीन टनल बनाना है, जो सिक्स लेन है. टनल फिनिशिंग का काम 90 प्रतिशत तक हो चुका है. तीनों टनल का काम जुलाई में पूरा होने का एनएचएआई द्वारा कहा जा रहा है. वही सड़क पर पूर्ण आवागमन मार्च 2026 तक शुरू करने का दावा किया है.
इनका कहना है
एनएचएआई के रीजनल डायरेक्टर सोमेश बांझल ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है. मार्च 2026 तक सड़क पर पूर्ण रूप से आवागमन शुरू हो जाएगा.

Next Post

एलीवेटेड रोड और मल्टीलेवल पार्किंग में है, शहरीकरण की चुनौतियों का समाधान

Tue May 13 , 2025
इंदौर: देश के शहरों में बढ़ रही यातायात की समस्या का समाधान एलीवेटेड रोड के माध्यम से ही निकल सकता है. शहरों में जो पार्किंग की समस्या पैदा हो रही है, इस समस्या के हल के लिए मल्टीलेवल कार पार्किंग को अपनाना आवश्यक है.यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के […]

You May Like