
सिंगरौली। जिले में नि:शुल्क सेवा एम्बुलेंस 108 वाहन का अब दुरूपयोग होने लगा है। एम्बुलेंस 108 वाहन का एक वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जहां बताया जा रहा है कि उक्त वाहन यूपी के मिर्जापुर जिला स्थित हलिया थाना क्षेत्र में गया हुआ था। चालक ने एम्बुलेंस को किस कार्य के लिए ले गया था, इसका स्पष्ट जवाब नही है। लेकिन उक्त कंपनी के डिस्ट्रिक मैनेजमेंट ऑफिसर ने चालक से जवाब मांगा है।
मामला चितरंगी क्षेत्र में लगी 108 एम्बुलेंस जननी-2 वाहन क्रमांक सीजी 04 एन डब्ल्यू 2311 का है। जहां पिछले दिनों उक्त एम्बुलेंस वाहन मिर्जापुर जिले के हलिया में दिखाई दिया।
इनका कहना
इसकी जानकारी मिली है कि गाड़ी यूपी में गई थी। तीन-चार दिन के अंदर कार्रवाई होगी। अभी जांच चल रही है।
धनंजय यादव
डिस्ट्रिक मैनेजमेंट ऑफिसर
एम्बुलेंस 108 वाहन, सिंगरौली
