अमरावती 12 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेता नवनीत राणा को कथित तौर पर पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक राणा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर धमकी दी है कि हिंदू शेरनी हनुमान चालीसा पढ़ने वाली थोड़े दिन की मेहमान है और उसे जल्दी उड़ाने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से अलग-अलग नंबरों से लगातार इस तरह के धमकी भरे संदेश आ रहे हैं और राणा ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है।
इससे पहले पूर्व सांसद राणा को अगस्त 2023 में अमरावती के एक व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी।
