खंडवा में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

खंडवा। नागरिक सुरक्षा योजना में 180 वालिंटियर्स खोजे गए हैं। इन्हें पुलिस लाइन में ट्रेनिंग दी गई। इसके लिए 18 वर्ष से 50 वर्ष तक उम्र के स्वयं सेवक अपना नामांकन कराकर प्रशिक्षण प्राप्त कर देश एवं जिला खंडवा की सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं। कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों को संबोधित कर प्रशिक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। स्वयंसेवकों को देशभक्ति जन सेवा की भावना के जोश को ऊंचा रखने के लिए प्रेरित किया। नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण का कार्य अगले एक सप्ताह तक पुलिस लाईन खंडवा में सम्पादित किया जाएगा।

Next Post

रेलवे ट्रेक पर मिला बुजुर्ग का शव

Mon May 12 , 2025
बुधनी. सोमवार को सुबह रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग का शव मिला है. मृतक की पहचान वार्ड नंबर 12 निवासी 60 वर्षीय तुलाराम जाटव के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर […]

You May Like