
बुधनी. सोमवार को सुबह रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग का शव मिला है. मृतक की पहचान वार्ड नंबर 12 निवासी 60 वर्षीय तुलाराम जाटव के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई.
एसडीओपी रवि शर्मा ने जानकारी दी कि मृतक तुलाराम जाटव ग्राम माना का रहने वाला था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मामला दुर्घटना का है या आत्महत्या का. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार जिले के बुधनी क्षेत्र में आज एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और व्यक्ति की पहचान कर ली गई है बताया गया है कि पुलिस ने अभी मर्ग कायम कर जांच शुरू की है. यह ज्ञात नहीं हो सका है कि यह हादसा है या आत्महत्या है.
बताया जाता है कि लोगों ने एक व्यक्ति की लाश रेलवे ट्रैक पर देखी तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है.
