ट्रम्प को लेकर खामोशी की वजह बताएं मोदी : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणी पर खामाेश रहे जिससे सवाल खड़े होते हैं कि क्या श्री मोदी अमेरिका के इशारे पर काम रहे हैं।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने सोमवार देर शाम श्री मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा,“प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम बहुत विलंब से दिया गया संबोधन राष्ट्रपति ट्रम्प के कुछ मिनट पहले किए गए खुलासों से पूरी तरह फीका पड़ गया। प्रधानमंत्री इस पर पूरी तरह चुप रहे। क्या भारत अमेरिका की मध्यस्थता के लिए सहमत हो गया है। क्या भारत पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए ‘तटस्थ स्थल’ पर सहमत हो गया है या भारत अब ऑटो, कृषि और अन्य क्षेत्रों में भारतीय बाजार खोलने की अमेरिकी मांगों के आगे झुक जाएगा।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को तुरंत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करनी चाहिए। इस बैठक की मांग को वह पिछले 20 दिनों से जानबूझकर टालते आ रहे हैं। आने वाले महीनों में कड़ी कूटनीति और सामूहिक संकल्प दोनों की आवश्यकता होगी।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा,“पार्टी अपने सशस्त्र बलों की खुले दिल से सराहना करते हैं और उन्हें सलाम करते हैं। उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है इसलिए हम हर समय उनके साथ पूरी तरह से खड़े हैं लेकिन प्रधानमंत्री को अब भी इसको लेकर बहुत कुछ जवाब देना है।”

 

Next Post

डीआरटी में 145 लंबित प्रकरणों का सहमति से निराकरण

Mon May 12 , 2025
जबलपुर। ऋण वसूली अधिकरण, डीआरटी में राम निवास पटेल, पीठासीन अधिकारी (पूर्व जिला न्यायाधीश) के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत अंतर्गत कुल 145 प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण करने में सफलता मिली है। इस प्रक्रिया में 108.26 करोड़ की वसूली हुई। कुल 60.07 करोड़ रूपये की वसूली विभिन्न बैंक […]

You May Like