श्यामपुर में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, तीन रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार

ऋषिकेश, 31 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के ऋषिकेश में आबकारी टीम एवं जनपदीय परिवर्तन दल देहरादून ने श्यामपुर क्षेत्र में कल देर रात एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री में संलिप्त तीन रेस्टोरेंट संचालकों को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में शराब एवं बीयर बरामद की गयी।

टीम ने श्यामपुर स्थित स्नेक्स प्रेस्टोरेंट, हैदराबादी बिरयानी प्वाइंट, और आरव रेस्टोरेंट में अवैध शराब बिक्री की पुष्टि की। इस छापेमारी में अभियुक्तों द्वारा शराब बिक्री की गतिविधियां लगातार जारी रखी जा रही थीं।

पूछताछ मे आरोपियों की पहचान मोहित, निवासी गुलरानी, ऋषिकेश, सुरजन सिंह निवासी कठ्या, टिहरी गढ़वाल और अविनाश , निवासी देवरिया, बिहार के रूप मे की गयी।

तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आबकारी विभाग ने चेतावनी दी है कि इस प्रकार की गतिविधियों पर कोई ढिलाई नहीं बर्दाश्त की जाएगी।

 

Next Post

एफपीआई ने मार्च में की रिकॉर्ड 1.27 लाख करोड़ रुपये की बिकवाली

Tue Mar 31 , 2026
मुंबई, 31 मार्च (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट और रुपये में जारी तेज गिरावट के कारण विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में भारतीय पूंजी बाजार में करीब 1.27 लाख करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। शुद्ध बिकवाली उनके द्वारा लगायी गयी पूंजी और निकाली गयी पूंजी का अंतर है। केंद्रीय […]

You May Like

मनोरंजन