सोम यज्ञ स्थल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण 

मंदसौर। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगमन को लेकर कालाखेत स्थित सोमयज्ञ स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन सभी जिलाधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक तैयारियों के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए। पार्किंग व्यवस्था, मंच निर्माण, डी निर्माण, साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था, इत्यादि कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शाम 06.05 बजे मंदसौर आयेंगे। तय कार्यक्रम अनुसार काला खेत में 13 अप्रैल से चल रहे सोम यज्ञ में शामिल होंगे।

Next Post

ईओडब्ल्यू ने बीज घोटाले से जुड़े दस्तावेज जब्त किए

Wed Apr 16 , 2025
  फाइलों के साथ अधिकारियों को जबलपुर कार्यालय तलब किया   जबलपुर। ईओडब्ल्यू की टीम ने बुधवार को डिंडौरी कृषि विभाग कार्यालय में छापेमारी की। टीम ने 2021-22 में टारफा योजना के तहत हुए बीज घोटाले से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। मामला 2021-22 का है, जब कृषि विभाग को योजना […]

You May Like