ईओडब्ल्यू ने बीज घोटाले से जुड़े दस्तावेज जब्त किए

 

फाइलों के साथ अधिकारियों को जबलपुर कार्यालय तलब किया

 

जबलपुर। ईओडब्ल्यू की टीम ने बुधवार को डिंडौरी कृषि विभाग कार्यालय में छापेमारी की। टीम ने 2021-22 में टारफा योजना के तहत हुए बीज घोटाले से जुड़े दस्तावेज जब्त किए।

मामला 2021-22 का है, जब कृषि विभाग को योजना के तहत किसानों को चना, मसूर और गेहूं के बीज रकबा के हिसाब से देना थे। इसमें गड़बड़ी और आर्थिक अनियमितता की शिकायत एक आरटीआई कार्यकर्ता ने ईओडब्ल्यू में दस्तावेजों के साथ दर्ज कराई।

इस मामले में पहले भी कार्रवाई हुई थी। 4 दिसंबर 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शहपुरा तहसील दौरे के दौरान किसानों ने बीज वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की थी। मुख्यमंत्री ने तत्काल तत्कालीन कृषि उप संचालक अश्विनी झरिया को सस्पेंड करने के आदेश दिए थे।

ईओडब्ल्यू ने शहपुरा, डिंडौरी और मेंहदवानी विकासखंड कार्यालयों से बीज वितरण की फाइलें जब्त की हैं। करंजिया, बजाग, अमरपुर और समनापुर कार्यालय के अधिकारियों को फाइलों के साथ जबलपुर कार्यालय में तलब किया गया है। जांच के बाद दोष सिद्ध होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

रीयलमी के एआईओटी उपकरणों का विनिर्माण करेगी ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स

Wed Apr 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (वार्ता) स्मार्टफोन ब्रांड रीयलमी ने भारत के विनिर्माण पारितंत्र को मजबूत करने और सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल में सहयोग करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारत में अपनी अगली पीढ़ी के एआईओटी उत्पादों का विनिर्माण करने के लिए ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (ओईएल) […]

You May Like