ठगी के दो आरोप गिरफ्तार

अनूपपुर, 12 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने फर्जी बैंक खोलकर नागरिकों से लगभग डेढ़ करोड़ रूपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को मंडला से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी योगेश श्रीवास और दीपक उपाध्याय को मंडला से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने आईडीसीएस इण्डिया के नाम से कार्यालय खोलकर अनूपपुर के नागरिकों से एफडी और लोन के नाम पर पैसा जमा कराया और फरार हो गए। कंपनी को केवल वित्तीय सलाह देने का लाइसेन्स मिला था। पुलिस ने अनूपपुर कार्यालय को सील कर दिया है।

Next Post

सेमरिया पुलिस ने 6 किलो गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार 

Mon May 12 , 2025
सीधी।सेमरिया पुलिस नें लगभग 66 हजार रूपए कीमती 6 किलो गांजा के साथ आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव व एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सेमरिया के नेतृत्व में सेमरिया पुलिस ने कार्यवाही करते […]

You May Like