
सीधी।सेमरिया पुलिस नें लगभग 66 हजार रूपए कीमती 6 किलो गांजा के साथ आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव व एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सेमरिया के नेतृत्व में सेमरिया पुलिस ने कार्यवाही करते हुये 6.64 किलोग्राम गांजा जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध करते हुये आरोपी को गिरफ्तार किया । पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी सेमरिया को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम हनुमानगढ का शिवबालक यादव पिता दुलारे यादव हनुमानगढ- धनिगवा रोड पर पुल के पास एक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्री करने हेतु रखे ग्राहक का इन्तजार कर रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी सेमरिया नें वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया एवं उनके निर्देशानुसार पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर के सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु रवाना किया। पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान धनिगवा ( पुल के पास पहुचकर देखी तो एक व्यक्ति रोड के किनारे पुल की पट्टी पर बैठे मिला जिससे उसका नाम पता पूछा जो अपना नाम शिवबालक यादव पिता दुलारे यादव उम्र 55 वर्ष निवासी हनुमानगढ थाना सेमरिया का होना बताया। उसके पश्चात तलाशी लेने पर संदेही के पास एक बोरी मे मादक पदार्थ गांजा प्राप्त हुआ जिसको तौलने पर कुल 6 किलो 64 ग्राम कुल कीमती 66400 रूपये का होना पाया गया। जिसको विधिवत जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 8/20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत दण्डनीय पाए जाने से गिरफ्तार कर थाना लाया गया । मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई के पश्चात न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । समस्त कार्रवाई में सउनि भूपेंद्र बागरी, सउनि टी डी रावत, आरक्षक मनीष शुक्ला, अमित तिवारी तथा विनीत सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
