ऑटो रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

दमोह:जिले के पटेरा थाना क्षेत्र का भरतला और ककरान के बीच इलेक्ट्रॉनिक ऑटो रिक्शा और फोर व्हीलर की टक्कर से ऑटो रिक्शा में सवार एक वृद्ध महिला सियारानी की मौत सहित तीन से चार लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पटेरा अस्पताल से दमोह जिला अस्पताल लाया गया. जिनका उपचार जारी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में मौजूद नरेंद्र पांडे परिजन ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक ऑटो रिक्शा में सवार होकर बांदकपुर दर्शन करने जा रहे थे, तभी बोलेरो ने टक्कर मार दी. जिसमें सवार लक्ष्मी रानी पति शंकर लाल उम्र 58 वर्ष, सीता रानी पति किशोरी लाल उम्र 59 वर्ष, अंकित पिता नरेंद्र पांडे 13 वर्ष, मंजोबाई पति राजेंद्र 45 वर्ष सभी निवासी दतिया और अंगों पटेल निवासी सतरिया का उपचार जिला अस्पताल मेंजारी है

Next Post

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का सांसद ने लिया जायजा

Mon May 12 , 2025
सीधी:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगामी 15 मई को प्रस्तावित सीधी आगमन पर होने वाले कार्यक्रम के संदर्भ में आज सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल एवं नवीन सब्जी मंडी पहुँच कर तैयारियों का जायजा लिया एवं उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर […]

You May Like