सुभाष नगर ब्रिज के पास डिवाइडर से अतिक्रमण हटा कर फर्नीचर जब्त किया

भोपाल: नगर निगम ने आज जोन 12 के वार्ड 43 स्थित सुभाष ब्रिज के पास अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में फुटपाथ और सड़क के डिवाइडर पर अवैध रूप से रखे गए फर्नीचर के सामान को जब्त कर लिया। दुकानों के बाहर सजाकर रखे गए सोफे, कुर्सी, टेबल और अन्य फर्नीचर को ट्रकों में भरकर निगम के स्टोर में भेजा गया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
इनका कहना है
कुछ दुकानदारों ने निगम अधिकारियों से मिन्नतें भी कीं, लेकिन अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए किसी भी तरह की रियायत देने से इनकार कर दिया।
सुभाष ब्रिज के पास लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। दुकानदारों द्वारा फुटपाथ और डिवाइडर पर सामान रखने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही थी और लोगों को चलने में भी दिक्कतें आ रही थीं। आगे भी शहर के अन्य क्षेत्रों में जहां भी अतिक्रमण पाया जाएगा, इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
शैलेन्द्र सिंह भदौरिया ,अतिक्रमण अधिकारी नगर निगम भोपाल

Next Post

बैरागढ़ में अधूरे पुल के कारण हो रहा यातायात बाधित

Mon May 12 , 2025
भोपाल: राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में निर्माणाधीन पुल का अधूरा काम राहगीरों के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है। महीनों से लटके इस पुल के निर्माण के कारण क्षेत्र में यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ […]

You May Like