जलभराव रोकने मानसून से पहले नाले-नालियों की वृहद सफाई शुरू

भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग ने नरेला विधानसभा के प्रभात चौराहे पर ड्रेनेज सिस्टम का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि मानसून में जलभराव की स्थिति निर्मित न हो इसके लिए वृहद रूप से सफाई अभियान हो। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत भोपाल शहर के सभी नाले-नालियों की सफाई सुनिश्चित होगी। साथ ही नालों में लोग कचरा न डालें इसके लिए जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा।

सारंग ने बताया कि इस बार मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मानसून भोपाल में एक सप्ताह पहले प्रवेश करेगा। इसे देखते हुए भोपाल शहर के सभी नाले नालियों की सफाई वृहद के लिये अभियान की शुरुआत की गई है। ससे समय पर सफाई कार्य पूर्ण हो सकेगा और भविष्य में जलभराव की स्थिति निर्मित नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि मशीनों के माध्यम से समुचित रूप से नालों की सफाई सुनिश्चित की जाएगी और इसके साथ यह भी ध्यान रखा जाएगा कि जिन क्षेत्रों में नाले आसपास स्थित हैं, वहाँ के निवासियों को हिदायत दी जाए कि वे नालों में कचरा न डालें।

Next Post

सुभाष नगर ब्रिज के पास डिवाइडर से अतिक्रमण हटा कर फर्नीचर जब्त किया

Mon May 12 , 2025
भोपाल: नगर निगम ने आज जोन 12 के वार्ड 43 स्थित सुभाष ब्रिज के पास अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में फुटपाथ और सड़क के डिवाइडर पर अवैध रूप से रखे गए फर्नीचर के सामान को जब्त कर लिया। दुकानों के बाहर सजाकर रखे गए सोफे, कुर्सी, […]

You May Like