
शाजापुर, 11 मई. बीती रात सारंगपुर-भैंसवा माता रोड पर हुए सडक़ हादसे में घायल दो बुजुर्गों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमनारायण पिता टीकाराम भंडारी 64 और ब्रह्म स्वरूप पिता केशर सिंह नागर 60 बाइक से राजगढ़ जिले के ग्राम पांदा से भाटखेड़ी में शादी समारोह में जा रहे थे. दोनों बुजुर्ग सडक़ किनारे खड़े थे. तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. घायल अवस्था में दोनों को पहले सारंगपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें शाजापुर रैफर कर दिया गया. शनिवार देर रात करीब घायलों को जिला अस्पताल लाया गया. यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ एसआई बाबूलाल डाबी ने बताया कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं.
