झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशगवार

सीधी। मौसम का अचानक मिजाज बदलने से जिले में करीब एक घंटे तक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। मई महीने की शुरुआत से ही मौसम पूरी तरह से बदला हुआ है। अप्रैल में जो तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था, वह इन दिनों 33 डिग्री पहुंच गया है। रविवार की रात 8 से 9 बजे तक झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। लगातार छाए बादल और बारिश के चलते लोगों को न केवल तेज धूप बल्कि उमस से भी राहत मिल रही है, बल्कि रात के समय कुलर, एसी से भी राहत मिल रही है। मिली जानकारी अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। रात 8 बजे से अचानक तेज बारिश शुरु होने से सबसे ज्यादा फजीहत वैवाहिक कार्यक्रमों में हुई। वैवाहिक कार्यक्रमों में बनाई गई व्यवस्था बिगड़ने से तैयारी में लगे लोग काफी परेशान दिखे। कार्यक्रम में आने वाले लोगों की संख्या पर भी इसका असर रहा।गरज-लपक के साथ तेज बारिश और हवा चलने से विद्युत आपूर्ति भी जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बाधित रही।

Next Post

विवाह समारोह में फिजूलखर्ची रोकेगा अग्रवाल समाज

Sun May 11 , 2025
ग्वालियर। अग्रवाल समाज भविष्य में समाज में होने वाली शादियों में फिजूल खर्ची रोकने के लिये सामूहिक पहल करेगा। इसके साथ ही विवाह समारोह में 36 प्रकार के व्यंजन की जगह सीमित व्यंजनों की पहल करेगा और भोजन थाली में भोजन की बर्बादी रोकने के लिये भी अभियान चलायेगा। आज […]

You May Like