
रायसेन।संदिग्ध अवस्था में मिले युवक की मौत के बाद परिजनों ने थाने के सामने चक्काजाम कर दिया।
मुख्यालय के ग्राम खरगावली निवासी लल्लू कुशवाह की मौत।
भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
लल्लू कुशवाह पिछले सोमवार को घायल अवस्था में मिला था।
परिजन तभी से कुछ लोगों के ख़िलाफ़ कार्यवाही की मांग कर रहे थे।
जिसके बाद आज लल्लू ने भोपाल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
परिजनो सहित ग्रामीणों ने थाने के सामने शव रखकर किया जाम।
चक्काजाम कर रहे लोगों की माँग है की की जल्द ही मृतक के साथ मारपीट करने बाले लोगों की गिरफ्तारी की जाए।
मोके पर मौजूद पुलिस और सभी प्रशासनिक अधिकारी चक्काजाम कर रहे परिजनों को समझाने की कोशिश करते रहे।
