
नवभारत न्यूज़
उज्जैन । टोल नाके पर कार सवार परिवार से अभद्रता मारपीट और विवाद करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है । दो दिन पहले ही उज्जैन बड़नगर मार्ग पर टोल प्लाजा शुरू हुआ था और अब उसे बंद करने की मांग सांसद द्वारा उठाई गई है ,जिसको लेकर एमपीआरडीसी से लेकर जिला प्रशासन तक शिकायतें पहुंची है।
सोशल मीडिया पर रविवार को तेजी से एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बडनगर -उज्जैन टोल प्लाजा पर कार सवार परिवार से कर्मचारियों ने जमकर मारपीट की, जिसमें बच्चे महिलाएं भी शामिल थे । घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी प्रदीप शर्मा ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
