
खरगोन। शहर सहित समूच अंचल में मई महीने की शुरुआत से ही मौसम पूरी तरह से बदला हुआ है। अप्रैल में जो तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था, वह इन दिनों 33 डिग्री पहुंच गया है। रविवार को भी शाम 4.30 से 6.30 बजे तक कभी तेज तो कभी रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। लगातार छाए बादल और बारिश के चलते लोगों को न केवल तेज धूप बल्कि उमस से भी राहत मिल रही है, बल्कि रात के समय कुलर, एसी से भी राहत मिल रही है। तहसील मौसम वैद्यशाला से मिली जानकारी अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा।
कार तेज बारिश के चलते सड़क किनारे नाले में जा गिरी
बेमौसम बारिश आमजन के लिए परेशानी का सबब भी बन रही है। शहर के गौशाला मार्ग पर एक कार तेज बारिश के चलते सड़क किनारे नाले में जा गिरी। कार सवार जावेद खान ने बताया कि वह कसरावद से आए थे, तेज बहाव के चलते सड़क और नाले में जमा पानी एक समान हो गया था, जिससे कार चालक मोड़ पर असंतुलित हो गया और वाहन नाले में जा गिरा।
…..
