मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने 5 सचिवों को किया निलंबित

नवभारत न्यूज

रीवा, 11 मई, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने हनुमना जनपद पंचायत के पांच लापरवाह ग्राम पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं. निलंबन अवधि में इन सभी का मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय हनुमना रहेगा. इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा. जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत खेत तालाब निर्माण, हैण्डपंप तथा कुंओं में रिचार्ज पिट बनाने, मनरेगा में मजदूरों को रोजगार का अवसर देने एवं ई केवाईसी में लापरवाही बरतने एवं 10 मई को हनुमना में आयोजित बैठक में अनुपस्थित रहने पर निलंबन की कार्यवाही की गई है. जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार ग्राम पंचायत सचिव धर्मपुरा निर्मल रावत, ग्राम पंचायत सचिव कौवाढ़ान कुर्मियान वरूणा प्रसाद तिवारी, ग्राम पंचायत सचिव मजिन मानिकराम नारायण प्रसाद मिश्रा, ग्राम पंचायत सचिव पहाड़ी जयप्रकाश तिवारी तथा ग्राम पंचायत सचिव धौसड़ रामदरस द्विवेदी के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई है. यह कार्यवाही मध्यप्रदेश पंचायत लोक सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1999 के प्रावधानों के तहत की गयी है.

Next Post

मदर ऑफ नौरादेही बाघिन बनी नानी, बाघिन N -112 ने दिया चार शावकों को जन्म

Sun May 11 , 2025
सागर 11 मई । मध्यप्रदेश के सबसे बडे टाइगर रिजर्व वीरांगना रानी दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर मे एक बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार शावक 15 से 20 दिन के प्रतीत हो रहे हैं और चारों स्वस्थ नजर आ रहे हैं। […]

You May Like

मनोरंजन