मदर ऑफ नौरादेही बाघिन बनी नानी, बाघिन N -112 ने दिया चार शावकों को जन्म

सागर 11 मई । मध्यप्रदेश के सबसे बडे टाइगर रिजर्व वीरांगना रानी दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर मे एक बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार शावक 15 से 20 दिन के प्रतीत हो रहे हैं और चारों स्वस्थ नजर आ रहे हैं। शावकों की सुरक्षा के लिहाज से निगरानी बढा दी गयी है। इन चार नए शावकों के बाद नौरादेही टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 23 पहुंच गयी है। मदर आफ नौरादेही कही जाने वाली बाघिन राधा अब नानी बन गयी है। बाघिन राधा की पहली संतान ने दोबारा 4 बच्चों को जन्म दिया है। बाघिन राधा की पहली संतान बाघिन N-112 ने चार शावकों को जन्म दिया है। जिनका फोटोग्राफ नौरादेही टाइगर रिजर्व की सर्च टीम ने खींचा है। चारों शावक फिलहाल 15-20 दिन के नजर आ रहे हैं और स्वस्थ बताए जा रहे हैं। नौरादेही टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने सुरक्षा के लिहाज से आसपास निगरानी बढा दी है। फिलहाल जहां बाघिन N -112 अपने शावकों के साथ नजर आ रही है। वहां गश्ती के साथ-साथ सुरक्षा बढा दी गयी है। जो लगातार निगरानी कर रही है। ये दूसरा मौका है, जब N -112 ने एक साथ चार शावकों को जन्म दिया है। N-112 ने पहली बार चार बच्चों को जन्म दिया है। जिनमें से तीन बाघिन और एक बाघ है। जहां तक बाघिन N -112 की बात करें, तो बाघिन राधा ने पहली बार नौरादेही में 2019 में तीन शावकों को जन्म दिया था। जिनमें दो मादा और एक नर था।

नौरादेही टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर डाॅ ए ए अंसारी का कहना है कि कुछ दिन पहले हमारे गश्ती दल को कुछ शावक नजर आए थे। पहले तो हम लोगों को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन गश्ती दल से अच्छे से जानकारी लेने पर हमनें एक रेंजर के नेतृत्व में एक सर्च की टीम को गठित किया। हमारी सर्च टीम हाथियों के साथ रवाना हुआ और तलाशी अभियान में बाघिन N-112 अपने चार शावकों के साथ नजर आई। हमारी सर्च टीम ने ही बाघिन N -112 का अपने शावकों के साथ फोटोग्राफ लिया है। ये शावक 15-20 दिन के नजर आ रहे हैं। इसके पहले N -112 ने जो चार शावकों को जन्म दिया था। जो करीब 22 महीने तक N -112 के साथ ही रहे। जैसे ही पहली बार जन्मे बच्चे अलग हुए, तो बाघिन N -112 ने एक बार फिर चार शावकों को जन्म दिया है। बाघों की कुल संख्या के बारे में डिप्टी डायरेक्टर अंसारी का कहना है कि शावकों को हम गणना में शामिल नहीं करते हैं। लेकिन अगर देखा जाए, तो अब बाघों की संख्या नौरादेही में 23 हो गयी है।

Next Post

सात साल के बच्चे की कुएं में गिरने से मौत

Sun May 11 , 2025
सीहोर. जिले के सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के टीबूपुरा गांव में रविवार सुबह 11 बजे के करीब खेलते-खेलते सात साल के बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई. जिस समय हादसा हुआ तब उसकी मां पास में ही खेत में इधर-उधर पड़े पत्थर को बीनकर एक जगह ढेर लगा […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।