मोदी ने की मध्यप्रदेश के पोल वाल्टर देव कुमार मीणा की सराहना

भोपाल, 23 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देशवासियों से आत्मीय संवाद के अनुक्रम में ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड का आज सजीव प्रसारण हुआ। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) के निज कार्यालय कक्ष से प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात प्रसारण का श्रवण किया।

मन की बात के इस एपिसोड में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उत्तराखंड में हाल ही में सम्पन्न हुए राष्ट्रीय खेलों का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें देशभर के 11 हजार से अधिक एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में इस आयोजन ने देवभूमि के नए स्वरूप को पेश किया। उन्होंने इन खेलों में हुए कुछ यादगार प्रदर्शनों की भी चर्चा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश के 19 साल के पोल वाल्टर देव कुमार मीणा की सराहना करते हुए कहा कि देव कुमार ने साबित किया है कि भारत का खेल भविष्य बेहद प्रतिभावान पीढ़ी के हाथों में है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों ने हमें यह भी दिखाया है कि कभी हार न मानने वाले ‘जीतते’ जरूर हैं। कम्फर्ट के साथ कोई चैम्पियन नहीं बनता।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रदेश के पोल वाल्टर की सराहना से हम गौरवान्वित हैं। पोल वाल्ट खेल में देव कुमार का उत्कृष्ट प्रदर्शन यह बताता कि हमारा प्रदेश खेलों और खिलाड़ियों के विकास और इनके प्रोत्साहन में कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने किया बागेश्वर धाम में पूजन-अर्चन

Sun Feb 23 , 2025
गढ़ा (छतरपुर), 23 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम पहुंच कर वहां श्री हनुमान जी का विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। श्री मोदी ने बागेश्वर धाम का भ्रमण भी किया। पूरे समय के दौरान उनके साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।