सिलवानी स्कूल के 120 सदस्यीय दल ने किया भेड़ाघाट, चौसठ योगिनी मंदिर व पिसनहारी का शैक्षणिक भ्रमण

सिलवानी। नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था ब्रेनिएक्स पब्लिक स्कूल द्वारा भेड़ाघाट, चौसठ योगिनी मंदिर एवं पिसनहारी की मढ़िया का एक दिवसीय शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस 120 सदस्यीय दल में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थी शामिल रहे।

भेड़ाघाट पहुंचकर विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध जलप्रपात की अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्यता का अवलोकन किया। इसके बाद दल ने चौसठ योगिनी मंदिर का भ्रमण किया, जहां जर्मनी से आए विदेशी पर्यटकों ने छात्रों व शिक्षकों से आत्मीय संवाद किया। विदेशी पर्यटक विद्यालय में सभी धर्मों के विद्यार्थियों को एक साथ अध्ययनरत देखकर अत्यंत प्रसन्न हुए और भारतीय संस्कृति की विविधता में एकता की सराहना की।

इसके पश्चात यात्रा पिसनहारी की मढ़िया तक जारी रही, जहां विद्यार्थियों ने 13 तीर्थ स्थलों का अवलोकन कर ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के बारे में जानकारी प्राप्त की। पूरे भ्रमण के दौरान शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को अनुशासन, समूह कार्य, व्यवहारिक ज्ञान एवं सांस्कृतिक विरासत के महत्व से अवगत कराया गया।

प्राचार्य गजेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में अनुभवात्मक सीखने, अवलोकन क्षमता, आत्मविश्वास तथा पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देते हैं।

Next Post

आजाद हिंद फौज के वीर सिपाही राधाकृष्ण सिंह शास्त्री नहीं रहे

Mon Nov 24 , 2025
सारनी। भारत की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आजाद हिंद फौज के वीर सिपाही राधाकृष्ण सिंह शास्त्री का 105 वर्ष की आयु में 24 नवंबर को निधन हो गया। बैतूल जिले के पहाड़पुर गांव में लगभग 55 वर्षों से निवासरत शास्त्री के निधन की सूचना सारनी भारतीय […]

You May Like