
नवभारत न्यूज
रीवा, 11 मई, चोरहटा पुलिस ने घेराबंदी कर नशीली कफ सिरफ के साथ दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार हो गया. पकड़े गए आरोपियो के पास से भारी मात्रा में नशीली कफ सिरफ जप्त की गई है. जिसकी कीमत दो लाख से अधिक है. एक कार भी आरोपियो से जप्त की गई है, पूंछताछ के बाद आरोपियो को न्यायालय में पेश िकया गया.
अवैध नशे पर कार्यवाही किए जाने की कडी में थाना चोरहटा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सिल्वर कलर की डी.एल. रजिस्ट्रेशन नंम्बर की चार पहिया कार मे कुछ व्यक्ति कोरेक्स लेकर रीवा विक्रय हेतु आ रहे है. मुखबिर की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी आशीष मिश्रा एवं एसआई प्रशांत शुक्ला, प्रधान आरक्षक शिवाजीत मिश्रा टीम के साथ ग्राम किटवरिया बाईपास पहुंचे. वहां पहुंचकर किटवरिया बाईपास के आस पास तलाश करने पर बाईपास रोड के किनारे आम के बगीचे के पास बीहर नदी के किनारे एक सिल्वर कलर की कार डी.एल. रजिस्ट्रेशन नंम्बर की दिखाई दी. जिस पर बैठे हुये 03 व्यक्तियों में से 01 व्यकित पुलिस की गाडी को देखकर नदी की तरफ भाग गया व कार क्रमांक डीएल 4सी एएफ 5082 की ड्राइविंग सीट के बगल की सीट मे एक व्यक्ति तथा पीछे की सीट मे एक व्यक्ति बैठा मिला. जिनके कब्जे से कुल 1155 शीशियां नशीली आँनरेक्स कफ सीरप जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. पकड़े गये आरोपियो में वतन प्रजापति पिता बृजभूषण प्रजापति उम्र 24 साल निवासी काटे अजोरपुर थाना नरही जिला बलिया उ.प्र., अनिकेत सिंह पिता पंकज सिंह उम्र 20 साल निवासी खाझा थाना पनवार हाल निवास अमहिया शामिल है.
