
हजारों की संख्या में शामिल हुये विप्र सहित सनातन धर्म के लोग, पूरे पैदल यात्रा में विधायक व ननि अध्यक्ष रहे शामिल, सुरक्षा के भी रहे व्यापक प्रबंध
नवभारत न्यूज
सिंगरौली 11 मई। ब्राम्हण समाज सिंगरौली के द्वारा आज दिन रविवार को भगवान परशुराम जी के जयंती को लेकर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हजारों की तादात में विप्र समाज सहित सनातन धर्म से जुड़े लोग शामिल रहे। साथ ही सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह और ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय रैली में शामिल हुये।
विष्णु भगवान के छठवे अवतार भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज दिन रविवार की शाम 4 बजे के बाद बैढ़न में शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान शोभा यात्रा में भगवान श्री परशुराम जी की झांकी का पूजन-अर्चन कर जगह-जगह फूल बरसाए गये। शोभा यात्रा का आयोजन माजन मोड़ शिवमंदिर से आरंभ हुई। जहां भारी संख्या में विप्र समाज समेत अन्य सनातन धर्म के लोग व गणमान्य नागरिक शामिल रहे। इस दौरान बिलौंजी के अलावा कॉलेज चौक, मस्जिद चौक, तुलसी मार्ग में शोभा यात्रा पर रहवासियों ने फूल बरसाते हुये स्वागत किया। वही कॉलेज चौक बैढ़न ताली में सी-2 हॉस्पिटल के संचालक जेपी साहू के द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई थी। उक्त हॉस्पिटल के स्टॉफ ने झांकी में शामिल भगवान श्री परशुराम जी पर फूल बरसाया। इस दौरान पूरे नगर में शंख-घड़ी घंट एवं भगवान श्री परशुराम जी के उद्घोश से पूरा शहर गूंज उठा। शोभा यात्रा के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
शोभा यात्रा में सिंगरौली विधायक ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
भगवान परशुराम जी के शोभा यात्रा का शुभारंभ नगर निगम शिवमंदिर से प्रारंभ हुआ। जहां शोभा यात्रा में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुये पैदल शोभा यात्रा में माजन मोड़ से हनुमान मंदिर बैढ़न पहुंचे। वही ननि अध्यक्ष भी देवेश पाण्डेय, गोविंद पाण्डेय, डॉ. डीके मिश्रा, रामअशोक शर्मा, श्लोकी प्रसाद मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, अमित द्विवेदी, राजेश तिवारी रज्जू, प्रवीण तिवारी, प्रवीण शुक्ला, शिवेन्द्र पाण्डेय, विनोद चौबे खड़ौरा, मुकेश तिवारी, राजेश दुबे, डीएन शुक्ला, विनोद चौबे कचनी, भारतेन्दू पाण्डेय, संजय दुबे, रूपेश पाण्डेय, सीमा जायसवाल, सीटू पाण्डेय, संदीप शुक्ला, राहुल पाण्डेय, सीपी शुक्ला, अवनीश दुबे, वीरेन्द्र पाठक, रजनीश धर द्विवेदी, अंकित दुबे, सूरज पाण्डेय, आशीष शुक्ला, हीरो पाण्डेय, नरेश शाह, गप्पू शुक्ला, प्रेमसागर मिश्रा, विवेक त्रिपाठी, विनोद दुबे सहित भारी संख्या में सनातन धर्म से जुड़े लोग शामिल हुये।
