एएसआई ने वर्दी पहनकर बनाया बाबू-सोना वाली रील, एसपी ने दिये जांच के निर्देश

नवभारत न्यूज

रीवा, 11 मई, रीवा में एक पुलिसकर्मी ने ड्यूटी टाइम में वर्दी पहनकर लडक़ी से डबल मीनिंग बात करते हुए, बाबू-सोना वाली रील बनाई. सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एसपी ने जांच करने के आदेश दिए हैं. डबल मीनिंग रील बनाने वाला पुलिसकर्मी रामपाल दाहिया अभी न्यायालय में एएसआई के पद पर पदस्थ है.

रीवा में सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरने पुलिसकर्मी लगातार रील बना रहे हैं. वीडियो में पुलिसकर्मी सबसे पहले सडक़ पर जा रहे एक युवक को चेकिंग के लिए रुकवाता है फिर वो युवक खुद को छुड़वाने के लिए अपनी गर्ल फ्रेंड से उस पुलिसकर्मी की बात कराता है. जहां पुलिसकर्मी उसकी गर्लफ्रेंड को बाबू कहते हुए डबल मीनिंग बात करता है. यह भी कहता है कि वो अब मेरी बाबू है और मैं उससे मुलाकात करूंगा. वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई की मुसीबते बढ़ गई है. जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी.

Next Post

नशीली कफ सिरफ के साथ पकड़े गए दो आरोपी

Sun May 11 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 11 मई, चोरहटा पुलिस ने घेराबंदी कर नशीली कफ सिरफ के साथ दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार हो गया. पकड़े गए आरोपियो के पास से भारी मात्रा में नशीली कफ सिरफ जप्त की गई है. जिसकी कीमत दो लाख से अधिक है. एक […]

You May Like