पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा पति

 थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत

सतना :पांच दिन पहले अचानक गायब हुई पत्नी की तलाश में 5  पति दर दर भटक रहा है. इतना ही नहीं बल्कि गुमशुदा विवाहिता के दोनों बच्चे भी अपनी मां के बिना हलाकान हुए जा रहे हैं. पति द्वारा मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई दी गई है.जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगहाई निवासी एक 36 वर्षीय विवाहिता 17 जनवरी से लापता है. पति के अनुसार 17 जनवरी शुक्रवार की सुबह लगभग 5 बजे जब उसकी नींद खुली तो पत्नी घर में नहीं थी. चूंकि दोनों बेटे घर में सो रहे थे, इसलिए पहले तो उसने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. लेकिन जब काफी समय होने के बाद भी पत्नी नजर नहीं आई तो खोजबीन शुरु की.

पति ने पहले आस पड़ोस, फिर गांव और आस पास का क्षेत्र और उसके बाद रिश्तेदारी सहित सभी संभावित स्थानों पर पत्नी के बारे में पता लगाना शुरु किया. लेकिन पत्नी के बारे में कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली. वहीं दोनों बच्चे भी अपनी मां को न पाकर बेहाल होने लगे. जिसके चलते घटना के दो दिन बाद पति ने थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत की. पुलिस द्वारा 19 जनवरी को प्रकरण दर्ज कर लिया गया और खोजबीन करने का आश्वासन दिया गया है. लेकिन बीतते समय के साथ पति और दोनों बच्चों को तरह तरह की अनहोनी की आशंका परेशान किए जा रही है

Next Post

बिरला रोड पर पावर हाउस के पीछे मिला युवक का शव

Tue Jan 21 , 2025
 परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस सतना :रविवार की शाम घर से निकला युवक जब काफी देर तक वापस लौटकर घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने तलाश शुरु की. लेकिन परिजनों के उस वक्त होश उड़ गए जब युवक का शव बिरला रोड पर विद्युत विभाग […]

You May Like