
इंदौर. शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 25 लाख रुपए मूल्य की अवैध मादक सामग्री जब्त की है. आरोपियों के पास से 69.42 ग्राम एमडी ड्रग्स, 5 किलो 550 ग्राम गांजा, एक ब्रेज़ा कार, मोबाइल फोन और नकदी जब्त की गई है. गिरफ्तार आरोपियों में तीन धार जिले के पीथमपुर के निवासी हैं जबकि एक आरोपी इंदौर का है. क्राईम ब्रांच इस मामले में शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा करने वाली है.
