अवैध सिमकार्ड बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच इंदौर ने रतलाम जिले के निवासी आकाश उर्फ लखन चौहान (उम्र 24 वर्ष) को गांधी हाल परिसर से गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध रूप से दूसरों के नाम पर सक्रिय सिमकार्ड 600 रुपए में बेचता था। पुलिस ने उसके पास से Jio की 19 व VI की 3 सिमकार्ड सहित कुल 22 सिम, दो मोबाइल फोन व 2400 रुपए नगद बरामद किए हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने लगभग 300 अवैध सिमकार्ड बेचने की बात स्वीकार की है। वह ग्राहकों को सिम पोर्ट अथवा नई सिम देने के दौरान एक अतिरिक्त सिम खुद रखता था, जिसे वह बाद में बेच देता था। आरोपी सिर्फ 10वीं तक पढ़ा है और एक साल से सिम बिक्री का कार्य कर रहा था।

 

घटना स्थल पर पकड़े जाने के बाद उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 88/2025, धारा 318(2) BNS, 66C IT Act व टेलीकॉम एक्ट 42(3)(C) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ जारी है।

Next Post

दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने आरोपी तहसीलदार के खिलाफ किया अरेस्ट वारंट जारी

Sun May 11 , 2025
ग्वालियर। खुद को पत्नी बताने वाली महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहे राज्य प्रशासनिक सेवा वाले अफसर तहसीलदार शत्रुहन सिंह चौहान के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. इस मामले में ग्वालियर की महिला थाना पुलिस ने […]

You May Like

Play sound