गाय की हत्या पर किसान के खिलाफ मामला दर्ज, गिरफ्तार

सीधी। थाना रामपुर नैकिन के पुलिस चौकी खड्डी अंतर्गत ग्राम धनहा हनुमान मंदिर के पास गाय के खेत में घुसने से गुस्साए किसान ने धारदार हथियार एवं जहरीला पदार्थ खिलाकर गाय की हत्या कर दी। गाय को लगी चोट एवं जहरीला पदार्थ खाने के चलते उसकी मौत हो गई। इस मामले में खड्डी चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने धनहा निवासी राजबहोर तिवारी के खिलाफ चौकी खड्डी में बीएनएस और एनिमल एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Next Post

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को खपत के आधार पर मिलेगी 20 प्रतिशत छूट

Sat May 10 , 2025
ग्वालियर. स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को दिन के टैरिफ में छूट प्रदान की जाएगी। इस आशय का निर्णय मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लिया गया है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए यह सभी छूट अथवा प्रोत्साहन की गणना सरकारी सब्सिडी (यदि कोई हो) को छोड़कर की जाएगी। कंपनी ने कहा […]

You May Like