
सागर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज जैसीनगर में कहा कि भारतीय सेना ने बहुत ही सही समय पर सही कार्यवाही की हमें भारतीय सेना पर गर्व है
पूर्व मुख्यमंत्री पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के ठिकाने पर की गई एयर स्ट्राइक के संबंध में पूछे गए सवाल का जबाव दे रहे थे।उन्होंने कहा कि आज भारत सरकार के साथ पूरा विपक्ष खड़ा है।
सिंह भोपाल से सागर जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे इस दौरान जैसीनगर के गेहूँरास चौराहा पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। वहीं वह पत्रकारों से चर्चा करने लगे।
