भोपाल पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: खजूरी सड़क थाना पुलिस ने एक बडअवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक ट्रक से 285 पेटियाँ अंग्रेजी शराब जब्त की हैं, जप्त किए गए माल की अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख रुपये है। इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुबारकपुर बायपास रोड के पास एक ट्रक क्रमांक MP09DM3055 को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक के ड्राइवर के केबिन के पीछे एक गुप्त स्थान बनाया गया था, जिसमें अंग्रेजी शराब की पेटियाँ भरी हुई थीं।

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक छितु जमरा, उम्र 25 वर्ष, निवासी अलीराजपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही, जिसने शराब की पहचान और जब्ती की प्रक्रिया में सहयोग किया। जब्त की गई शराब में बेगपाईपर और रॉयल स्टैग ब्रांड की क्वार्टर बोतलें, बकार्डी लेमोनेड और क्रेनबेरी की 300 एमएल बोतलें, और रॉयल स्टेग ब्रांड की बोतलें शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Post

सैन्य क्षेत्र की खींची फोटो, दो युवकों को सेना ने पकड़ा, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

Sat May 10 , 2025
जबलपुर। सैन्य क्षेत्र की फोटो खींचते दो युवकों को सेना ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। शनिवार को पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया है। बताया जाता है खजरी बाइपास आयशा नगर निवासी मोहम्मद जुबेर दोस्त न्यू आनंद नगर निवासी मोहम्मद इरफान के साथ श सेना […]

You May Like