बिजली कंपनी के ए ई के यहां ईओडब्ल्यू का छापा

नरसिंहपुर: जिले में शनिवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ( ईओडब्ल्यू) ने बिजली कंपनी के असिस्टेंट इंजीनियर उमाशंकर पाराशर के 4 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जबलपुर से आई 15 सदस्यीय टीम नरसिंहपुर, आमगांव के पास बीनेर ग्राम और निवारी गांव में स्थित ठिकानों पर जांच कर रही है। इंजीनियर उमाशंकर पाराशर की पत्नी के नाम पर करोड़ों की 2 फैक्ट्रियों का खुलासा हुआ है। कई बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं।

उमाशंकर पाराशर वर्तमान में कटनी के सिटी डिविजनल ऑफिस में असिस्टेंट इंजीनियर हैं। वह पहले नरसिंहपुर में विजिलेंस विभाग में थे। एक साल पहले ही उनका तबादला कटनी हुआ था।डीएसपी एबी सिंह के मुताबिक शुरुआती जांच में पाराशर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के सबूत मिले हैं। उनके पास नरसिंहपुर स्थित विपतपुरा इलाके में एक मकान, रोसरा में दो अन्य घर, निवारी गांव में कॉमन बायो केमिकल फैक्ट्री और बीनेर ग्राम में स्थित मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट है। ये प्लांट पत्नी के नाम पर हैं।

अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई अभी जारी है। जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जांच टीम ने मकानों, फैक्ट्रियों और अन्य ठिकानों से दस्तावेज, संपत्ति विवरण और लेन-देन से जुड़े अहम कागजात जब्त किए गए हैं। सभी संपत्तियों का आकलन कर सूची तैयार की जा रही है।

Next Post

पत्थर पटककर महिला की हत्या

Sat May 10 , 2025
जबलपुर: कुण्डम थाना अंतर्गत कसा नदी के पास ददरा टोला सहदरा में एक महिला की हत्या कर दी गई।थाना प्रभारी कुण्डम अनूप कुमार नामदेव के मुताबिक श्रीमति सुनीता बरकड़े 35 वर्ष निवासी ददरा टोला ने बताया कि सुबह 7 बजे अपनी सास तितरी बाई के साथ कसा नदी में नहाकर […]

You May Like