जबलपुर: कुण्डम थाना अंतर्गत कसा नदी के पास ददरा टोला सहदरा में एक महिला की हत्या कर दी गई।थाना प्रभारी कुण्डम अनूप कुमार नामदेव के मुताबिक श्रीमति सुनीता बरकड़े 35 वर्ष निवासी ददरा टोला ने बताया कि सुबह 7 बजे अपनी सास तितरी बाई के साथ कसा नदी में नहाकर घर वापस आ रही थी। सास तितरी बाई आगे आगे एवं वह पीछे पीछ पगडण्डी रास्ते पर चल रहे थे।
जैसे ही पहाड़ी वाले रास्ते पर सास पहुंची तभी गॉव का मत्तू बरकडे उसकी सास के साथ मारपीट करने लगा, उसकी सास बचने के लिए भागी तो रास्ते में गिर गयी, तभी मत्तू ने उसकी सास के सिर पर पत्थर पटक दिया, मत्तू बरकड़े ने सास तितरी बाई के साथ पत्थर व डण्डे से मारपीट कर सास तितरी बाई उम्र 57 वर्ष की हत्या कर दी ।
