इंदौर: एमआईजी थाना क्षेत्र के त्रिवेणी अस्पताल के पीछे बदनाम गली में पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से चाकू जब्त किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरु की.
एमआईजी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह गेहलोत ने बताया नेहरू नगर स्थित त्रिवेणी अस्पताल के पीछे बदनाम गली में एक व्यक्ति को धारदार हथियार के साथ पकड़ा. आरोपी 42 वषीर्य घनश्याम देलवार निवासी 540/7 नेहरू नगर के पास से तड़तड़ीदार चाकू जब्त किया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
