इंदौर: पालदा नाका क्षेत्र में हंस ट्रेवल्स की बस से हादसा हो गया. मौके पर पहुंची आजाद नगर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज. प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की. आजाद नगर थाना क्षेत्र के पालदा नाका पर शुक्रवार की देर रात एक हंस ट्रेवल्स की बस ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया.
29 वर्षीय फरियादी परविन्दर सिंह जसल निवासी 123 मऊ की चाल ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मोटर साइकिल से तीन इमली, पालदा में कूलर लेने जा रहे था, तभी एसबीआई एटीएम के पास पीछे से आ रही हंस ट्रेवल्स की बस नम्बर एमपी 09 डीए 9955 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी. फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की
